samvaad

 लोकसंस्कृति के रंग में रंगा तीजा-पोरा तिहार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

नवा रायपुर स्थित निवास में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माताओं-बहनों के साथ मनाया तीजा-पोरा तिहार…

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और आत्मीयता का पर्व तीजा-पोरा तिहार पूरे उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने नवा रायपुर स्थित अपने निवास पर आयोजित पावन तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम में सहभागिता की।

 

कार्यक्रम में लोकसंस्कृति और पारंपरिक छत्तीसगढ़ी रंगों की सुंदर झलक देखने को मिली। माताओं-बहनों के स्नेह और उत्साह से पूरा वातावरण खुशियों से सराबोर रहा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने भगवान उमापति महादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की माताओं-बहनों के सुख, सौभाग्य एवं समृद्धि तथा समस्त प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि तीजा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, आस्था और पारिवारिक परंपराओं से जुड़ा भावनाओं का उत्सव है। यह पर्व हमारी माताओं-बहनों के अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि और मंगलकामनाओं का प्रतीक है।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को तीजा तिहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

You Missed