दुर्व्यवहार करने वाले जनपद सीईओ पर मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, इस जनपद पंचायत के सीईओ को किया गया निलंबित….
जशपुर/दुर्ग। आमजनों से दुर्व्यवहार और जनप्रतिनिधियों के सम्मान को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सख्त रुख अपनाते हुए जनपद पंचायत दुर्ग के सीईओ रुपेश कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सुशासन में जनता जनार्दन सर्वोपरि है। जनप्रतिनिधि और अधिकारी जनता की सेवा के लिए हैं, न कि अहंकार दिखाने के लिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता के सम्मान, विश्वास और अधिकारों से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। जनसेवा के बजाय दुर्व्यवहार और अहंकार दिखाने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

