रौतिया समाज जोन स्तरीय वार्षिक सम्मेलन एवं खेलकूद कार्यक्रम
(मध्य जोन A – ग्राम चटकपुर)
रौतिया समाज द्वारा आयोजित जोन स्तरीय वार्षिक सम्मेलन एवं खेलकूद कार्यक्रम (मध्य जोन A) का आयोजन ग्राम चटकपुर में उत्साह, एकता और संघर्ष की भावना के साथ संपन्न हुआ।
*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजय सिंह जी (प्रदेश अध्यक्ष, रौतिया समाज युवा मोर्चा) रहे।*
अपने संबोधन में श्री संजय सिंह जी ने कहा—
“खेल समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। खेल मैदान में सभी बराबर होते हैं, जिससे भेदभाव मिटता है और भाईचारा बढ़ता है। टीमवर्क, अनुशासन और आपसी सहयोग की भावना खेल के माध्यम से विकसित होती है। खेल लोगों को जोड़कर एक मजबूत, संगठित और सौहार्दपूर्ण समाज का निर्माण करता है।”
उन्होंने कहा कि यही संगठित शक्ति का परिणाम है कि *कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह प्रधान जी* के नेतृत्व और आप सभी समाजबंधुओं के सहयोग से समाज का दिल्ली से जुड़ा कार्य संसद के दरवाजे तक पहुँच चुका है।
उन्होंने यह भी कहा कि आज समाज अपने संघर्ष के सबसे उच्चतम दौर में है और यह संघर्ष बच्चों के उज्ज्वल भविष्य तथा समाज की भलाई के लिए है। भगवान ने समाज सेवा के लिए हमें चुना है और आने वाला समय समाज के लिए ऐतिहासिक होगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जब समाज को उसका अधिकारी मिलेगा, तब हमारे ही बच्चे राजनीति, प्रशासन, व्यापार, उद्यम और अनुसंधान जैसे सभी क्षेत्रों में उच्च पदों पर होंगे और आने वाली पीढ़ी पूरी तरह बदल जाएगी।
*कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह प्रधान जी का दृढ़ संकल्प*
कार्यक्रम के अंत में कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह प्रधान जी ने भावुक और दृढ़ स्वर में कहा—
“समाज ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए मैं पूरी तरह प्रतिबद्ध हूँ। चाहे जो भी परिस्थितियाँ आएँ, मैं समाज के इस कार्य को पूरा करके ही दम लूँगा।”
उन्होंने कहा कि समाज से जुड़ा दिल्ली वाला कार्य अब अपने लगभग अंतिम चरण में है, और यह सब समाजजनों के विश्वास, सहयोग और एकजुटता से ही संभव हो पाया है। यह संघर्ष किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज के सम्मान और अधिकार की लड़ाई है।
खेलकूद और संगठन पर प्रांतीय सचिव का विचार
*प्रांतीय सचिव श्री पालू राम प्रधान जी ने कहा—*
“मैं दशकों से समाज से जुड़कर एक-एक व्यक्ति को जोड़ने का कार्य करता रहा हूँ। उस समय आवागमन के साधन भी नहीं होते थे। संगठन को मजबूत करने के लिए हमने खेल को माध्यम बनाया और उसी का परिणाम है कि आज हमारा समाज एक सूत्र में बंधा हुआ है।”
उन्होंने कहा कि खेलकूद समाज में अनुशासन, भाईचारा और नेतृत्व की भावना विकसित करता है।
गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर
प्रांतीय सचिव श्री पालू राम प्रधान जी,
उपाध्यक्ष श्री जोबिंद राम जी,
उपाध्यक्ष श्री मस्तू राम निराला जी,
कोषाध्यक्ष श्री बजरंग राम जी,
उपाध्यक्ष श्री कलेश्वर सिंह जी,
दक्षिणी जोन प्रभारी श्री प्रेम कुमार सिंह जी,
मंडल अध्यक्ष कोरना – श्री रामकिशोर सिंह,
मंडल अध्यक्ष चटकपुर – श्री हरि सिंह जी,
युवा मोर्चा प्रदेश सचिव – श्री हेमराज सिंह जी,
युवा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष – श्री राहुल सिंह जी,
नव नियुक्त युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष – श्री हुकुमचंद्र सिंह जी
सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्षगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा साथी, माताएं एवं बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। उनकी गरिमामयी सहभागिता ने आयोजन को सफल, प्रेरणादायी और ऐतिहासिक बना दिया।
