*कार्तिक पूर्णिमा रामरेखा धाम कटंगखार देवरी में उमड़ा आस्था का जनसैलाब जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरामती पैंकरा मुख्य अतिथि के रूप हुईं शामिल*
जशपुरनगर: कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने वाले पारंपरिक मेले का आयोजन राम रेखा धाम ग्राम कटंगखार देवरी में बड़े धूम धाम से किया गया।
इस वर्ष कलश यात्रा के बाद 12 घंटे का भव्य अखंड कीर्तन रखा गया जिसमें सुबह 6 बजे से ही आस पास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर ,सीता कुंड ,राम पद चिन्ह,सीता चूल्हा, गणेश मंदिर में दर्शन के लिए तांता लग गया और रात्रि पारंपरिक मेले में सांस्कृतिक नाट्य कला आयोजन किया गया।
विदित हो कि मान्यता अनुसार कटंगखार देवरी राम रेखा धाम भगवान राम और देवी सीता से जुड़ा एक पवित्र स्थान है, जो जिला जशपुर मुख्यालय से लगभग 65 किलोमीटर दूर स्थित है। सीता कुंड,राम पद चिन्ह व सीता चूल्हा जैसी उनसे जुड़ी पुरातात्विक संरचनाएं भी वहां स्थित हैं। किंवदंती के अनुसार, भगवान राम, देवी सीता और लक्ष्मण अयोध्या से 14 साल के वनवास के दौरान यहां आए थे और कुछ समय के लिए रहे थे।
इसलिए लोग यहां प्रार्थना करने और प्राचीन संरचनाओं के दर्शन करने आते हैं, जिनमें भगवान राम, देवी सीता, भगवान हनुमान और गणेश कार्तिकेय के मंदिर शामिल हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरामती पैंकरा, कांसाबेल जनपद उपाध्यक्ष श्री प्रमोद गुप्ता, दोकड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रवि यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश चौधरी और राम रेखा धाम समिति के अध्यक्ष श्री संजय सिंह, उपाध्यक्ष श्री गोपाल चक्रेश,सचिव कमलेश्वर सिदार ,सह सचिव श्री अजय चौहान,कोषाध्यक्ष श्री राममिलन सिदार, उपकोषाध्यक्ष श्री रंजीत चौहान, कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री शेरकुमार जगत,कार्यकारिणी उपाध्यक्ष श्री अनीश नायक, व्यवस्थापक श्री सौरभ रवानी ,श्री बुद्धेश्वर राम, उप व्यवस्थापक श्री रणजीत सिदार, श्री ननकेश्वर पैंकरा और संरक्षक श्री जगदीश सिदार सरपंच कटंगखार,श्री ओमप्रकाश साय सरपंच देवरी की गरिमामयी उपस्थित रही ।

