samvaad

नई दिल्ली में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सौजन्य भेंट, समसामयिक विषयों पर हुई सार्थक चर्चा…

 

नई दिल्ली। नई दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच आत्मीय संवाद हुआ और विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

भेंट के दौरान देश और राज्यों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर अपने-अपने विचार साझा किए।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की यह भेंट राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, अनुभवों के आदान-प्रदान और विकास के साझा प्रयासों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन, विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

You Missed