Wed. Jun 3rd, 2026

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आमजन से करेंगे सीधे संवाद, निवास में होगा जनदर्शन, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान*

रायपुर। प्रदेशवासियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, रायपुर में 08 जनवरी गुरुवार को जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आमजन से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को गंभीरता से सुनेंगे।मुख्यमंत्री श्री साय ने जनदर्शन के सफल आयोजन को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम के दौरान प्राप्त प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता के साथ त्वरित और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल सके।जनदर्शन कार्यक्रम शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम बन रहा है, जिससे जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

You Missed