मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव से की भेंट, स्वास्थ्य लाभ की ली जानकारी…
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास में स्वास्थ्य लाभ ले रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी से भेंट की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए कुशलक्षेम जाना।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री किरण सिंह देव के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने माँ दंतेश्वरी से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जी जल्द स्वस्थ होकर पुनः पूरी ऊर्जा, उत्साह और समर्पण के साथ जनसेवा में सक्रिय हों।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्री किरण सिंह देव जी का संगठन और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहा है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामना की।
माँ दंतेश्वरी से प्रार्थना है कि श्री किरण सिंह देव जी को शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करें और वे स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के अपने दायित्वों में पूरी ऊर्जा के साथ जुटें।
