samvaad

भाजयुमो दोकड़ा मंडल की प्रथम परिचयात्मक बैठक संपन्न, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और संगठन विस्तार को लेकर बनी रणनीति…

दोकड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल दोकड़ा की प्रथम परिचयात्मक बैठक जिला एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, आगामी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, तिरंगा यात्रा तथा BJYM ज्वाइनिंग अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा एवं रणनीति तैयार की गई।

बैठक में युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने, घर-घर तक संगठन की विचारधारा पहुँचाने तथा नए युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को जनसहभागिता के साथ ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री रवि यादव, युवा मोर्चा प्रभारी श्री राजेश फेंटा चौधरी, सह प्रभारी श्री अभिषेक अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रामविलास राम, जिला कोषाध्यक्ष श्री संजय सिंह, प्रशिक्षण प्रमुख एवं जनपद सदस्य श्री अटल बिहारी साय, महामंत्री श्री प्रभु राम कुमावत, श्री नदलाल यादव, श्री अर्जुन भगत, श्री देवदत्त सिंह, श्री अवधेश साय, श्री राजकमल साय, श्री चिंता यादव, श्री अजीत साय, श्री साहिल खान, श्री नरेंद्र यादव, श्री नारायण यादव, श्रीमती वंदना पैंकरा, श्रीमती प्रतिमा भगत, श्रीमती पार्वती सिंह सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल दोकड़ा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने, युवाओं को राष्ट्र निर्माण के अभियान से जोड़ने तथा आगामी सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूर्ण समर्पण, अनुशासन और उत्साह के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक का समापन “सशक्त युवा – सशक्त भारत” के संकल्प के साथ हुआ। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल दोकड़ा संगठन विस्तार, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

You Missed