युवा शक्ति को संगठित करने की दिशा में बड़ा कदम, प्रभारी श्री संजय सिंह की मौजूदगी में सम्पन्न हुई भाजयुमो जशपुर (ग्रामीण) की प्रथम परिचयात्मक बैठक…*
जशपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल जशपुर (ग्रामीण) की प्रथम परिचयात्मक बैठक ग्राम आरा में प्रभारी श्री संजय सिंह के आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में नव नियुक्त पदाधिकारियों का परिचय, संगठनात्मक चर्चा एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं मंडल प्रभारी श्री संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की यह बैठक केवल परिचय तक सीमित नहीं है, बल्कि नए उत्साह, नए संकल्प और नई ऊर्जा के साथ संगठन को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर राष्ट्रसेवा का दायित्व निभाना प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री श्री संतोष सिंह, किसान मोर्चा जिला महामंत्री श्री संजीव ओझा, भाजयुमो जिला मंत्री श्री खीरोज सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री दामोदर साव, मंडल महामंत्री श्री प्रदीप सिंह, श्री बालेश्वर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष श्री अरविंद सिंह, श्री दुबराज राम बेसरा, श्री संगलाल राम बड़ाइक, श्री जागेश्वर पन्ना, जशपुर मंडल उपाध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सहित मंडल के सभी नव नियुक्त पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
