भाजयुमो कुनकुरी मंडल की प्रथम परिचयात्मक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा…
कुनकुरी/5 अगस्त 2026/ भारतीय जनता युवा मोर्चा, कुनकुरी मंडल की प्रथम परिचयात्मक बैठक का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। बैठक में नवगठित मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का परिचय कराया गया तथा संगठन की कार्यपद्धति, आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार एवं युवा मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा पूर्ण समर्पण, अनुशासन एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जशपुर के जिला अध्यक्ष राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव, जिला महामंत्री गोपाल कश्यप, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, मंडल महामंत्री शिवा चौहान एवं बसंत यादव, भाजयुमो कुनकुरी मंडल प्रभारी दीपक चौहान, सह प्रभारी अटल बिहारी साय, जिला उपाध्यक्ष नितेश पारीक, जिला प्रशिक्षण सह प्रमुख अभिषेक अग्रवाल, कार्यसमिति सदस्य कृष्णा साहू, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रिंस अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष रंजीत सोनी, महामंत्री मिथुन यादव एवं आकाश बाजपेयी, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह एवं दीपक भास्कर, मंत्री संतोष यादव, मोहित बग, दीपक हेडा, रवि चौहान, हेमा दीवान, प्रतिमा भगत, बालकुंड जिंदल, तरुण डनसेना, लविश गुप्ता दुर्गेश यादव, चाणक्य चौहान, अमर दास, राहुल सिंह, विक्की चौहान, अनुराग चौहान सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन में आपसी परिचय, बेहतर समन्वय एवं संगठनात्मक मजबूती को बढ़ाना था, ताकि आगामी कार्यक्रमों का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने युवा शक्ति को संगठित कर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया।
