*प्रदेश में अब 200 यूनिट तक बिजली-बिल हाफ : लगभग 35 लाख घरेलु उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत*
प्रदेश में अब 200 यूनिट तक बिजली-बिल हाफ लगभग 35 लाख घरेलु उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत, अब प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विधानसभा में यह घोषणा की। इससे पहले सरकार ने 25-26 का बजट पेश करते हुए 400 यूनिट को घटाकर 100 यूनिट किया था। उसके बाद से उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही थी।
इधर कांग्रेस ने भी 30 नवंबर तक फैसला न लेने पर सीएम हाउस घेराव का अल्टिमेटम दिया हुआ था। आज विधानसभा के विशेष सत्र में समापन संबोधन में यह घोषणा की गई, जो कि पूर्णता : 01 दिसंबर से लागू होगा। यानी जनवरी का बिल 200 यूनिट हाफ के अनुसार आएगा । आज यहा एक बड़ी चीज़ देखने को मिली जिसमें सरकार ने 100 यूनिट को बढ़ाकर 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल करने की तैयारी मे दिखी l
छत्तीसगढ़ सरकार ने 100 यूनिट को बढ़ाकर 200 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना की घोषणा कर दी है। इससे लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। अब 200 यूनिट पर 800-900 रुपए तक आने वाला बिल अब 420 से 435 रुपए तक आ सकता है।CM विष्णुदेव साय ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 1 दिसंबर से नई योजना लागू होगी। योजना के तहत 400 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक हाफ बिजली का लाभ मिलेगा।
कुल मिलाकर 200 यूनिट पर उपभोक्ता को लगभग ₹420 से ₹435 की सीधी राहत मिलेगी। यानी जो उपभोक्ता पहले ₹1250–₹1300 तक का बिल देते थे, अब उन्हें सिर्फ ₹800–₹850 का ही बिल चुकाना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि, राज्य में रूफटॉप सोलर की मांग तेज़ी से बढ़ी है, अब तक 1 लाख से अधिक आवेदन मिले हैं और 12,000 से ज्यादा सोलर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि हर उपभोक्ता को सस्ती और सुचारू रूप से बिजली मिले। सोलर प्लांट स्थापना में समय लगने के कारण सरकार घरेलू उपभोगताओं के लिए दिसंबर से नई योजना शुरू करने जा रही है।
इस योजना के अंतर्गत 400 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली खपत करने वाले घरेलू उपभोगताओं को 200 यूनिट तक हाफ बिजली का लाभ मिलेगा। अर्थात् 200 यूनिट तक बिजली खपत वाले उपभोक्ताओं का हाफ बिजली बिल हो जाएगा तथा 200 से 400 यूनिट तक बिजली खपत वाले उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक का हाफ बिजली बिल का लाभ मिलेगा। इससे 35 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से 42 लाख से अधिक उपभोक्ता के लाभान्वित होने की संभावना है l
