Fri. Feb 13th, 2026

जशपुरनगर। गृह ग्राम बगिया मे अपने निवास स्थान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को दीपावली के अवसर पर भाजपा के पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ से सीधी बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओ को दीपोत्सव की शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ की पार्टी है। यह एक मात्र ऐसी पार्टी है जहां सभी कार्यकर्ताओ को अपनी योग्यता और मेहनत के बल पर आगे बढ़ने का समान मौका मिलता है। उन्होंने कार्यकर्ताओ को बताया विधान सभा और लोक सभा चुनाव के दौरान मोदी की गारंटी के अंतर्गत भाजपा ने मतदाताओ से जो वायदे किये वो वायदे पूरे कर रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता शांत,सुशासनयुक्त विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की है। इस दिशा मे सरकार तेजी से काम कर रही है।
जशपुर मे स्थापित होगा विकास का नया आयाम
जशपुर जिले के संबंध मे चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कुमार दिलीप सिंह जू देव के सपने के अनुरूप जशपुर को विकसित करने की दिशा मे तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिले मे मेडिकल कॉलेज शुरू करने के लिए सरकार ने बजट और सेटअप स्वीकृत कर दिया है। जल्द ही यह मेडिकल कॉलेज अस्तित्व मे आ जाएगा। इसके साथ ही कुनकुरी मे चाइल्ड अस्पताल,नर्सिंग कॉलेज और फिजियोथेरेपी कॉलेज इस जिले की स्वास्थ्य सेवा मे अमूल चूल परिवर्तन करेगी। इलाज के लिए दूसरे जिलों और प्रदेशो की दौड़ जिलेवासियो के लिए बीते दिनों की बात हो जाएगी। साथी ही घर के पास ही लोगो को मेडिकल की पढ़ाई करने की सुविधा मिल सकेगी। जिले के युवाओं के खेल प्रतिभा निखारने के लिए तीरंदाजी केंद्र,कुनकुरी में स्पोटर््स काम्प्लेक्स,जशपुर में व्हालीबाल कोर्ट,जशपुर में फुटबाल स्टेडियम जैसी सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। शहर लेकर दूर-दराज के ग्रामीण अंचल तक पक्की सड़कों का विकास किया जा रहा है। जशपुर जिला विकास की एक नई पहचान स्थापित करेगा।

You Missed